भोजपुरी के मशहूर सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अब तक भोजपुरी में हजारों गाने गा चुके हैं। कई गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए तो कई गानें यूट्यूब के टॉप व्यूज में शामिल हैं। कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु गाने की देश विदेश में अपार लोकप्रियता के बाद इसी से मिलता जुलात उनका पहला हिंदी सॉन्ग ‘कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)’ है रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
पवन सिंह के इस गाने से कई मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रेटी जु़ड़े हैं। यही वजह है कि यह पवन सिंह के अन्य गानों में स्टैंडर्ड के लिहाज से काफी उपर है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर पायल देव ने कंपोज किया है और गीत को लिखने के साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है। हैं। पवन सिंह के साथ पायल देव की आवाज में यह गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा। यही वजह है कि महज 1 दिन के भीतर ही 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पायल देव ने बॉलीवुड फिल्म मरजावां के सबसे हिट गाने- तुम आओगो को भी कंपोज कर चुकी हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्मों से भी जुड़ी रहीं
बात वीडियो की करें तो इसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) नजर आ रही हैं। होली पर बने इस गाने में ना सिर्फ रंग उड़ें हैं बल्कि दोनों की केमिस्ट्री के रंग भी लोगों को सराबोर कर रही है। कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)’ गाने को मशहूर अभिनेता जैकी भगनानी के म्यूजिक कंपनी जेजस्ट म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। इस गाने से जैकी भगनानी बतौर निर्माता जुड़े हैं। गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। मुदस्सर सलमान खान को भी कई फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके हैं।
देखिए पवन सिंह के इस हिंदी होली सॉन्ग को-