Pawan Singh Kajal Raghwani Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की हाल में एक फिल्म आई थी, मैंने उनको सजन चुन लिया। इस फिल्म का एक गाना बलमुआ के गांव में काफी हिट हुआ था। यूट्यूब पर तब इसका ऑडियो ही रिलीज किया गया था। फिर भी गाने को रिकॉर्ड व्यूज मिले थे। इस गाने का हाल में ही फुल वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 6 लाख तक लोग देख चुके हैं। वीडियो को डीआरजी रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। बात दें पवन सिंह के फैंस इस गाने के वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पिछले महीने इस गाने का आधा-अधूरा वीडियो रिलीज किया गया था। जिसपर 80 लाख से ज्यादा के व्यूज हैं। इससे पहले इस गाने का वह वीडियो मौजूद था जो पवन सिंह के लाइव शो में रिकॉर्ड किया गया था। अब तक इस गाने का रफ रिकॉर्डिंग ही लोग सुन रहे थे। अब जब इस गाने का फुल वीडियो रिलीज कर दिया गया, लोग इसे बार-बार सुन देख रहे हैं।
मालूम हो कि पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ का एक और गाना ‘ आरा के होठलाली लगवलु’ भी काफी ज्यादा हिट हुआ था। इस गाने के भी व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। इस गाने को रिलीज के दिन ही 10 लाख व्यूज मिल गए थे। जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर पवन और काजल की जोड़ी की तारीफ की थी। फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। काजल और पवन सिंह की जोड़ी एक बार परदे पर कमाल दिखाया है। गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही खेसीर लाल की फिल्म कुली नंबर 1 भी रिलीज हुई थी। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही फिल्मों की लीड हीरोइन काजल राघवनी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी की फिल्म ज्यादा कमाई की थी। क्योंकि फिल्म को नेपाल में भी रिलीज किया गया था।
