भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और एक्टर पवन सिंह के एक गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। ‘बिन बियाहे राजा जी’ गाना इंटरनेट पर सुपरहिट हो रहा है। इंटरनेट पर इस गाने को 50 लाख से ज्यादा हिट मिल चुके हैं। यह गाना भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘वांटेड’ का है। हालांकि इस गाने का ऑडियो वर्जन पहले ही रिलीज किया जा चुका है, लेकिन लोगों को अब इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 7 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस गाने में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य का हॉट अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। फिल्म ‘वांटेड’ में अभिनेता पवन सिंह के साथ अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में पवन सिंह ने ‘एंग्री यंग मैन’ की भूमिका अदा की है।
पवन सिंह की फिल्मों का भोजपुरी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ‘वांटेड’ के बाद पवन सिंह मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के साथ अगली फिल्म ‘शेर सिंह’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक शशांक राय हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली के साथ ‘रात दिया बुता के पिया’ गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। पवन सिंह के फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं साथ ही उनके गाने का भी।
फिलहाल भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह की अगली फिल्म ‘शेर सिंह’ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कई लोगों का मानना है कि आम्रपाली और पवन सिहं की यह जोड़ी इस बार कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। यह दोनों ही सितारे इस इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। फिल्म निर्माताओं को भी काफी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी।
देखें वीडियो :