Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी में शुमार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना इन दिनों खूब देखा जा रहा है। गाने मेंअक्षरा सिंह और पवन सिंह मिलकर धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ बहुत उम्दा सिंगिंग भी करती हैं। फिलहाल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें अक्षरा ने एक्टिंग के साथ गायिकी भी की है। दइया रे दइया गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के डांस रूप को देखकर भोजपुरी के फैंस नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। जैसा कि पवन सिंह के सभी गाने काफी चटखदार होते हैं। ठीक यह गाना भी बाकियों की तरह काफी शानदार बन पड़ा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ही आवाज है।
गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। पवन सिंह के ज्यादातर हिट गाने मनोज ने ही लिखे हैं। वायरल हो रहा यह गाना पवन सिंह की फिल्म धड़कन का है। यूं तो ये गाना कुछ समय पहले रिलीज हुआ था लेकिन इंटरनेट पर अभी तक इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। इस गाने को 15 करोड़ से उपर लोग देख चुके हैं।
गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोग बहुत प्यार करते थे। कुछ निजी वजहों से दोनों अलग हो गए। इन वजहों में पवन सिंह की शादी भी रही है। शादी के बाद से ही अक्षरा से पवन सिंह अलग हो गए। हाल ही में अप्रत्यक्ष रूप से पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए अक्षरा सिंह ने एक शो के दौरान कहा था कि उनको कुछ लोग इंडस्ट्री से बाहर करने की कोशिश में लगे हैं। उनकी तरक्की को लोग पचा नहीं पा रहे हैं।
दोनों की जोड़ी एक से बढ़कर एक हिट गाने भोजपुरी सिनेमा को दिए हैं। जहां पवन सिंह ने सिंगिंग के बाद बोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई है वहीं अक्षरा को मौका मिला रवि किशन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते से। दोनों ने मौके को खूब भुनाया और आज भोजपुरी दर्शकों के सबसे पसंदीदा कलाकार बन गए हैं।