Bhojpuri Singer Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की धूम इंटरनेट पर भी बनी रहती है। उनके नए गानों के साथ ही पुराने गानों को भी लोग बार-बार सुनते हैं। हाल में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। जवानी बा सरेंडर गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी बेहद हॉट पोज में नजर आ रही हैं। दीपिका त्रिपाठी खेसारी को इस गाने में अपनी हॉट अदाओं से रिझाने की कोशिश कर रही हैं। दीपिका और खेसारी के बीच फिल्माए गए इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। दीपिका की गिनती भोजपुरी के बोल्ड और हॉट अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने भोजपुरी के कई गानों में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। वायरल हो रहे इस गाने में खेसारी के साथ दीपिका की केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने को फेमस सिंगर खुश्बू जैन ने गाया है जिसे प्यारे लाल यादव ने लिखा है। संगीत धनंजय मिश्रा का है।
बता दें दीपिका भोजपुरी सहित उड़िया और साउथ की फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वह साउथ के कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। खेसारी लाल के दबंग सरकार फिल्म से दीपिका ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा है। दबंग सरकार में खेसारी और दीपिका के आलावा काजल राघवानी भी नजर आईं थीं। इस फिल्म को भोजपुरी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। खेसारी के साथ पहली फिल्म करके ही दीपिका काफी लाइम लाइट में आ गईं थी। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वह भाग खेसारी भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म हौसले और जज्बे की कहानी कहती नजर आएगी। फिल्म को लेकर खेसारी का कहना था कि यह वाराणसी के परिदृश्य से ही उठाया गया है। यह फिल्म मेरी अन्य फिल्मों से काफी अलग होगी।
