गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए भोजपुरी गानों को सुना जा सकता है। हिंदी की तरह भोजपुरी गाने भी देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं। रिपब्लिक डे के मौके पर आप इन गानों को सुन सकते हैं और पहले ही इन्हें अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। आइए इन गानों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

भोजपुरी गाने सुनने के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। मशहूर कलाकारों के गानों पर लोग बेशुमार प्यार भी बरसाते हैं। इतना ही नहीं, भोजपुरी में भी हर तरह के गाने बनाए जाते हैं। बात देशभक्ति को हो, तो इस मामले में भी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स पीछे नहीं हैं। गणतंत्र दिवस के दिन भी आप कुछ हिट देशभक्ति के गाने सुन सकते हैं। खासतौर पर भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इन गानों को भूलकर भी मिस नहीं करना चाहिए।

हमार देशवा महान

भोजपुरी सिनेमा के हिट कलाकार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए वह लगातार नए-नए गाने लेकर आते हैं। खास बात है कि उनके पुराने गानों की चर्चा भी खूब चलती है। गणतंत्र दिवस के लिए उनका गाना हमार देशवा महान परफेक्ट साबित रहेगा, जिसे आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 19 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर हर सीन में बढ़ाएगी धड़कन, क्लाइमैक्स कर देगा दिमाग सुन्न

तिरंगा

अनु दुबे के हिट गानों की लिस्ट में तिरंगा का नाम जरूर शामिल किया जाता है। देशभक्ति के इस गाने को खूब प्यार मिला है। खासतौर पर गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर इस गाने को खूब सुना जाता है। अगर आप भी दिल में देशभक्ति का जज्बा भरना चाहते हैं, तो 26 जनवरी के दिन इश गाने को जरूर सुन सकते हैं।

मेरी जान हिन्दुस्तान

अजीत आनंद का भोजपुरी गाना मेरी जान हिन्दुस्तान भी काफी बेहतरीन है। भोजपुरी देशभक्ति गानों की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल किया जता है। इस गाने की धुन आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है। गणतंत्र दिवस से पहले इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Review: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ने मचाया धमाल, पौराणिक सोच और मॉडर्न कॉमेडी है ‘राहु केतु’