भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकारों के गानों और फिल्मों पर लोग भरपूर प्यार लुटाते हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह जैसे सितारों के गाने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोग उनके सॉन्ग पर रील्स बनाते हैं, और शादी के फंक्शन में भी डीजे पर कुछ हिट भोजपुरी गाने सालों से बजाए जाते हैं। आइए इन ऑलटाइम हिट भोजपुरी गानों की लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं।

लॉलीपॉप लागेलू

भोजपुरी के सुपरहिट गानों का जिक्र होगा, तो सबसे पहले लॉलीपॉप लागेलू गाने का नाम लिया जाता है। इस गाने ने ही पवन सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया। डीजे पर इस गाने का एक तरफा राज सालों से चला आ रहा है। इसकी धुन इतनी ज्यादा ध्यान खींचने वाली है कि सभी इसे गुनगुनाने लगते हैं। खासकर डांस फ्लोर पर यह गाना गर्दा उड़ाता है।

रिंकिया के पापा

मनोज तिवारी का हिट गाना ‘रिंकिया के पापा’ भोजपुरी के हिट गानों में से एक है। यह गाना बजते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर इस गाने का इस्तेमाल मीम्स के लिए भी खूब किया जाता है। खासकर स्टेज और शादी समारोह में गाना धूम मचाता है, और इसका क्रेज आज भी लोगों के बीच पहले जैसा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में शुरू हुई लव स्टोरी, अब 2026 में 9 साल बड़े एक्टर की दुल्हन बनेगी टीवी की फेमस एक्ट्रेस?

पतर पतर पियवा के

खेसारी लाल यादव और कल्पना ने ‘पतर पतर पियवा के’ गाने को आवाज दी है। इसके सरल बोल लोगों को हद से ज्यादा पसंद आते हैं। यह गाना आज भी पार्टी से लेकर शादी में सुनाई देता है। लोग इस सॉन्ग पर तुरंत थिरकना शुरू कर देते हैं।

पियवा से पहिले

अगर दिल टूटने का दर्द सुनना हो, तो रितेश पांडे के इस सॉन्ग को मिस ना करें। यह गाना आज भी उन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जो इमोशनल भोजपुरी गाने सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

राजा जी के दिलवा

पवन सिंह का हिट गाना राजा जी के दिलवा सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करता है। इस गाने के बोल लोगों के दिलों पर राज करते हैं। साथ ही, डांस फ्लोर पर यह सॉन्ग डांस करने पर मजबूर कर देता है।