Khesari Lal Yadav, New song, Gana, Video: Bigg  Boss 13 के घर से बाहर निकले भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag) का मोस्ट पॉपुलर गाना ‘मेरी वाली मस्त (Meri wali Mast hai) है’ का वीडियो वर्जन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। फिल्म के आफिशियल पार्टनर Enterr10 Music Bhojpuri ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 दिसंबर को ही इसका नया वर्जन अपलोड किया है। गाना रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि इसको 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

आपको बता दें कि यूपी और बिहार में​ दिवाली के बाद आए छठ के मौके पर सिनेमाघरों में Bhag Khesari Bhag मूवी को रिलीज किया गया था। खेसारी की इस मूवी का ये गाना काफी पॉपूलर हुआ था। एक महीने पहले रिलीज आडियो सॉन्ग को आजतक 76 लाख बार देखा जा चुका है। इसी को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने इसका नया रीमिक्स वर्जन पेश किया है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘मेरी वाली मस्त है’ रिलीज के एक महीने बाद विडियो वर्जन में यूट्यूब पर दर्शकों के बीच रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। इस मूवी में खेसारी के अलावा उनके साथ स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, अयाज खान, अमित शुक्ला, संजय वर्मा, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश, प्रीतम कुमार, राहुल साहू आदि हैं।

इसके अलावा खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का नया गाना भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। खेसारी के इस सॉन्ग ‘मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाएं आंख’ लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर कई भोजपुरी फिल्मों में जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाई है।

आपको बता दें कि हाल ही खेसारी बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने सलमान खान के इस रिएलिटी शो की बहुत सारी बातें तमाम इंटरव्यू में बताई हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में सबसे अच्छा पारस लगा और सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को उन्होंने बंदर तक कह दिया था।