Bhojpuri Navratri Song 2025: नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जा रहा है। इन दिनों मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हो रही है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, भव्य झांकियां निकाली जा रही हैं और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी के भजनों और जागरणों में शामिल हो रहे हैं। नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों पर देवी गीतों का अपना एक अलग ही महत्व होता है।

इसी कड़ी में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी भक्ति रस से भरे कई नए गीत पेश किए हैं। इनमें से सबसे खास है भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश राजा का लेटेस्ट गाना ‘चढ़ल दशहरा जबसे’। यह गीत 8 सितंबर 2025 को Bijali Entertainment के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही वायरल हो गया।

Navratri 2025: ‘माई के झुलनवा’- नवरात्रि में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत रिलीज, सुनकर भक्ति में हो जाएंगे लीन

अंकुश राजा और प्रियंका सिंह की जोड़ी

गाने को अंकुश राजा और लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। भोजपुरी संगीत जगत में दोनों की जोड़ी हमेशा से हिट मानी जाती रही है और इस बार भी इन्होंने श्रोताओं का दिल जीत लिया है।

Dussehra 2025: ‘दशहरा में पधारी ऐ जीजा’- 2 अक्टूबर से पहले वायरल हुआ अंकुश राजा-शिल्पी राज का भोजपुरी गाना

दमदार टीम और शानदार वीडियो

गाने के बोल लिखे हैं बोस रामपुरी ने, जबकि संगीत दिया है छोटू रावत ने। डायरेक्शन का जिम्मा संभाला है गोल्डी जायसवाल ने। वीडियो में अंकुश राजा के साथ खूबसूरत अदाकारा नेहा पाठक नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री गाने को और खास बनाती है।

यहां देखें गाना: