Pawan Singh, Ye Ladki Sahi Hai: पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार माने जाते हैं। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग ज्यादा होने के चलते उनका कोई भी गाना रिलीज के दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह का एक और गाना ‘ये लड़की सही है’ रिलीज हो गया है। इस गाने को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ के बाद ये पवन सिंह का दूसरा गाना है जिसकी शूटिंग शूटिंग दुबई में की गई है।
‘ये लड़की सही है’ गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है वहीं आजाद सिंह ने इसे लिखा है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्यूजिक दिया है। गाने के बोल काफी शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। भोजपुरिया दर्शकों के अलावा ये गाना हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है यही वजह है कि कुछ ही देर में इस गाने पर हजारों लाइक्स आ गए हैं।
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। फिलहाल पवन सिंह लॉकडाउन में अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं।
इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।