Bhojpuri Video Song, Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) यूट्यूब किंग के नाम से भी जाने जाते हैं। पवन सिंह के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका हर एक गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह का एक और रोमांटिक गाना ‘दूसर दुवार’ यूट्यूब पर वायरल हो गया है।
शेर सिंह फिल्म के इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस के बीच प्यारभरी केमेस्ट्री दिखाई गई है जो दर्शकों को बहुत पसंदआ रही है यही वजह है कि अब तक इस गाने को 71 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बीच पवन सिंह के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। लॉकडाउन के बीच पवन सिंह के नए गाने कोई बात नही ओ बेवफा ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है।
‘दूसर दुवार’ गाने की बात करें तो 3 मिनट के इस गाने में छोटे बाबा ने संगीत दिया है वहीं सुमीत चन्द्रवंशी ने गाने के बोल लिखे हैं। हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।
फिलहाल पवन सिंह अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं। इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।