Khesari Lal Yadav, Bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) काफी पॉपुलर हैं और उनका हर गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खेसारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि उनके गानों को देखने और सुनने के लिए फैंस सोशल मीडिया पर टूट पड़ते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना सरसों के सगिया (Sarso Ke Sagiya) ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना सरसों के सगिया के संगीतकार थे मधुकर आनंद और बोल लिखे थे प्यारे लाल यादव ने। ये गाना 2017 में रिलीज हुआ था लेकिन अब भी इस गाने की दीवानगी फैंस के सिर चढ़ कर बोल रही है इसीके चलते एक बार फिर ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल के फैंस और भोजपुरी गानों को रात-दिन एक कर सुनने वाले लोगों ने इस गाने को वायरल कर दिया है। फिलहाल इस गाने के व्यूज 160,978,983 यानी 16 करोड़ के करीब है जो रोजाना बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि ये सॉन्ग फिल्म मेहंदी लगा के रखना का है जिसे रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किय है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने गाना गाने के साथ ही अभिनय भी किया था। खेसारी लाल यादव के अलावा इस फिल्म में काजल राघवानी और रितु सिंह भी लीड रोल में नजर आईं थीं।
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। खेसारी लाल यादव के टॉप लिस्ट गानों में सरसों के सगिया गाने के अलावा ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो मेहंदी लगा के रखना में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था।