Khesari Lal Yadav, Bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) काफी पॉपुलर हैं और उनका हर गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। भोजपुरी फैंस के अलावा हिंदी दर्शकों के बीच भी खेसारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और सभी लोग उनके गाने को काफी एन्जॉय करते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का एक डीजे मिक्स भोजपुरी गाना ‘चईत में भौजी जिंदाबाद’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।
खेसारी लाल यादव का डीजे मिक्स भोजपुरी गाना ‘चईत में भौजी जिंदाबाद’ 10 मार्च को रिलीज हुआ है। इस डीजे रिमिक्स गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसके चलते ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इस गाने को देखने के लिए टूट पड़ें हैं। खेसारी लाल के फैंस और भोजपुरी गानों को रात-दिन एक कर सुनने वाले लोगों ने इस गाने को वायरल कर दिया है।
गाने में आवाज खेसारी लाल ने दिया है और गीत लिखा है और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने को डीजे मिक्स वर्जन में पेश किया गया है जिसके चलते फैंस इसे और पसंद कर रहे हैं। 6 मिनट के इस सॉन्ग में शुरू से लेकर अंत तक खेसारी अपनी छाप छोड़ने और दर्शकों को इंटरटेन करने में कामयाब रहे हैं।
मालूम हो कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। खेसारी लाल यादव के टॉप लिस्ट गानों में सरसों के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो मेहंदी लगा के रखना में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था। इसके अलावा खेसारी बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुके हैं।