Holi Bhojpuri song 2020: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में होली के त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है भोजपुरी में होली गानों की डिमांड काफी बड़ गई है आज हम खास आपके लिए लाए हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के टॉप-5 होली सॉन्ग्स जिन्हें सुनने के बाद आपके कदम अपने आप थिरकने लग जाएंगे और आप होली के शुभअवसर पर डांस बिना किए रह नहीं पाएंगे।

1.हमारी लिस्ट में पहला गाना है, हाल ही में पवन सिंह का होली के मौके पर रिलीज हुआ पहला हिंदी होली सॉन्ग जिसमें वो विदेशी मेम लॉरेन गॉटलिब(Lauren Gottlieb)के साथ ठुमके लगाते और होली खेलते दिख रहे हैं। इस गाने का नाम है ‘कमरिया हिला रही है’ अंग्रेजी मेम और देसी छोरे की ट्यूनिंग वाले इस होली गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज के महज चंद दिनों में ही ये सॉन्ग 28 मिलियन से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है और रिलीज के बाद 3 दिन तक टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की लिस्ट में बना हुआ था। बता दें पवन सिंह का ये पहला हिंदी गाना भी है। इस गाने में परफोर्म करने के साथ-साथ पवन सिंह ने अपनी आवाज भी दी है। वहीं इसकी म्यूजिक कंपोज़र और फीमेल सिंगर पायल देव हैं

2.हमारी इस लिस्ट में पनव सिंह का दूसरा धमाकेदार गाना है ‘फालाना बो धरईली हो होलिया में’ इस गाने को आवाज़ पवन सिंह ने दी है जबकि इसके बोल आर.आर पंकज ने लिखे हैं वहीं इसमें म्यूजिक छोटे बाबा बाशी का है यूट्यूब पर धमाल मचा चुके इस गाने को अब तक तकरीबन 8मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

3.भोजपुरी होली सॉन्ग्स की इस लिस्ट में तीसरा धमाकेदार गाना है ‘हमसे करादs बियाह सरऊ’ इस गाने में होली के रंगों में रंगे सुपरस्टार पवन सिंह दोस्तों के साथ डांस करते झूमते-नाचते गाते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की पॉपुलैरिटी जबरदस्त है और इसे यूट्यूब पर लोग तकरीबन 38 मिलियन बार देख चुके हैं जो कि किसी भी भोजपुरी गाने के लिए व्यूज की एक बड़ी संख्या है।

4.हमारी इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टापर पवन सिंह का होली स्पेशल गाना साल 2018 में रिलीज हुआ और इस गाने के बोल हैं ‘होली में आग लागल’ इस गाने में पवन सिंह के साथ उनकी साली होली खेलने की जबरदस्ती करती दिखाई दे रही है, तो वहीं जीजा भी अपनी साली को रंग लगाने के लिए मचलते दिख रहे हैं। जीजा साली की छेड़खानी वाले इस होली स्पेशल वीडियो को पवन सिंह के फैंस ने खूब पसंद किया है और अब तक इसे यूट्यूब पर 14 मिलियन से ज्यादाबार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनीआवाज दी है।

5.हमारी इस लिस्ट में पांचवा और आखिरी सॉन्ग है ‘सईया सर्दी धs ली हमरा चीज़ के’ भोजपुरी के इस होली के इस सॉन्ग को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। होली के मौके पर ये गाना भोजपुरी समाज में कितना पॉपुलर है उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये आंकड़ा इस बार होली के मौके पर लगातार बढ़ता जा रहा है।