Pawan Singh, New song, Gana, Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘गौर करिया’ दर्शकों को इतना पसंद आया है कि इसे लगभग 1 करोड़ बार सुना जा चुका है। गाने में पवन सिंह का डिस्को अवतार दिखाई दे रहाहै। इस वजह से फैंस इस गाने को देखना और सुनना बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने की फैंस में पॉपुलैरिटी की दूसरी वजह है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनका ग्लैमर अवतार। खास बात ये है कि गाने में और भी कई सितारे हैं।
फैंस को मोनालिसा के गाने और उनका डांस बहुत पसंद आता है। इस गाने में स्टार पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी दर्शकों को खूब भायी है। डीजे सॉन्ग गोर करिया गाना हर ब्याह शादी में बजाना पसंद किया जाता है। वीडियो में मोनालिसा और पवन सिंह रोमांटिक अंदाज में धमाकेदार डांस करते देखे जा रहे हैं।
गाना सरकार राज अलबम से है। गोर करिया गाना खुद पवन सिंह ने ही गाया है। इस गाने में उनका साथ हनी बी ने दिया है। लिरिक्स लिखे हैं मनोज मतलबी ने ने और म्यूजिक डायरेक्टर हैं छोटे बाबा। इसका रीमिक्स किया है डीजे रवि अलाहबाद ने। गाने में स्टारिंग हबैं- पवन सिंह, मोनालिसा, रानी चैटरजी, अकांक्षा सिंह और काजल राघवानी। इस गाने को डायरेक्ट किया है अरविंद चौबे ने। देखें गाना:-
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ज्यादातर माता रानी की भेंटे गाते दिखते हैं। पवन सिंह के ऐसे कई सारे गाने हैं जिनमें पवन सिंह भक्ति सागर में दर्शकों को रसमयी करते दिखते हैं। लेकिन पवन सिंह ग्लैमर के मामले में भी कम नहीं हैं। अगर आपने अभी तक पवन सिंह को भक्ति भजन करते हुए ही देखा है तो ये तड़कता भड़कता गाना तो देखना बनता है। गाने में मोनालिसा भी हैं।
मोनालिसा अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी गानों में मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार अकसर देखने को मिलता है। पवन सिंह और मोनालिसा अब तक ढेरों भोजपुरी गाने साथ में कर चुके हैं- ‘दिया गुल करा। ‘, ‘करे जिआ धकधक’, ‘जग है पाजाता’, ‘कैसे कलैय्या’, ‘जान लेबू का हो’ जैसे गानों में इन दोनों स्टार्स की धमाकेदार कैमेस्ट्री देखने लायक है।