Khesari Lal Yadav, New song, Gana, Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag)से एक और गाना अब फैंस के बीच हिट हो गया है- ‘बिस्कुट डुबा के’ (Biscuit Dubake)। गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इस भोजपुरी गाने को 10,412,468 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसाली लाल यादव ने ही गाया है। वहीं प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी खेसारी के साथ सुर से सुर मिलाए हैं। इसके गीतकार हैं आजाद सिंह और संगीत का निर्देशन किया हगै ओम झा ने।

गाने में खेसारी और प्रियंका की जोड़ी कमाल की लग रही है।  वहीं इन दोनों भोजपुरी सितारों (Bhojpuri Stars) की हॉट कैमिस्ट्री (Bhojpuri Stars Hot Chemistry) भी देखने लायक है। गाना सुनने में जितना मजेदार है, उतनी ही दिलचस्प गाने की पिक्चराइजेशन भी है। खेसारी और प्रियंका पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों के डांस स्टेप्स धमाकेदार हैं। गाने को देख कर फैंस कह रहे हैं कि ये साल 2019 का हिटगाना है। भोजपुरी की हिटलिस्ट चार्टबस्टर पर अब इस गाने का नाम भी शामिल किया जा रहा है।

बता दें, इससे पहले खेसारी की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ से ही एक और गाना सामने आया था-‘मेरी वाली मस्त है’। ये गाना खूब वायरल हुआ था। खेसरी उस वक्त बिग बॉस 13 के घर से वापसी कर चुके थे। तभी ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया था।

Bigg  Boss 13 के घर से बाहर निकले भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के ये दोनों गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं।  (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag) का मोस्ट पॉपुलर गाना ‘मेरी वाली मस्त (Meri wali Mast hai) है’ को 1 दिसंबर को अपलोड किया गया था।

देखते ही देखते सिर्फ 24 घंटे में इस गाने को 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। फिल्म Bhag Khesari Bhag यूपी और बिहार में​ दिवाली के बाद आए छठ के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खेसारी की ये फिल्म भोजपुरी दर्शकों के बीच हिट साबित हुई।