Navratri 2025: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी और समापन 1 अक्टूबर को रामनवमी के दिन होगा। इसके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

नवरात्रि के दौरान जगह-जगह माता की चौकी और भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। घर-घर में श्रद्धालु माता रानी की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूरे 9 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है। कई लोग पूरे नवरात्रि व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं। इस दौरान माता रानी के भजन और देवी गीतों का खास महत्व होता है।

भोजपुरी में देवी गीतों का जादू

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी नवरात्रि के अवसर पर देवी गीतों से भक्तिमय माहौल बनाने में पीछे नहीं रहती। हर साल भोजपुरी देवी गीत बड़ी संख्या में रिलीज होते हैं और यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह और शिल्पी राज का गाया हुआ गाना ‘माई के नेवतले बानी’ नवरात्रि से पहले फिर से श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

Bigg Boss 19 LIVE Updates: कुनिका और नेहल में घी पर हुई बहस, फरहाना ने जीशान पर लगाया ये आरोप

गाने की खासियत

यह गाना 17 अक्तूबर 2023 को यूट्यूब चैनल Gannayak Films पर रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद से अब तक इसे लगभग 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अपनी दमदार आवाज से सजाया है भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह और मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने।

गीत के बोल लालू यादव ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं से वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं।

चलती ट्रेन से कूदीं ‘रागिनी MMS रिटर्न’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा, अस्पताल में चल रहा इलाज

नवरात्रि पर खास पसंद

नवरात्रि के दौरान इस तरह के देवी गीत खूब सुने जाते हैं। खासकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में माता रानी की भक्ति में सजे गाने नवरात्रि की रौनक को और बढ़ा देते हैं। ‘माई के नेवतले बानी’ भी उन्हीं गीतों में से है जो हर साल नवरात्रि के अवसर पर फिर से वायरल होने लगते हैं।

यहां देखें गाना: