Pawan Singh Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है ‘महादेव का दीवाना’ जो कि फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अनिशा पांडे भी नजर आ रही हैं। गाने के दौरान दोनों ही कलाकारों के बीच काफी अच्छा तालमेल देखने को मिलता है।

इस गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत श्याम सुंदर ने दिया है।

इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को 22 लाख से अधिक बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। गाने के दौरान पवन सिंह पर महादेव की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ नजर आता है। गाने के दौरान पवन सिंह का एक डायलॉग जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वो है, ‘जब इंसान मुश्किलों में फंसा रहता है तो बाबा भोलेनाथ जरूर उसकी मदद करते हैं और अपने भक्तों को मुश्किलों से निकाल लेते हैं।’

हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

पवन सिंह लॉकडाउन के बीच एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।