हर तरफ गणेश उत्सव की धूम मची है। गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए हर कोई उनकी पूजा-अर्चना में लगा हुआ है। कई बड़ी हस्तियों ने भी गणेश उत्सव मनाया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी कई हस्तियों ने गणपति पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और गणपति की पूजा की। गणपित की मूर्ति विसर्जन के दौरान संभावना सेठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस गणपति बप्पा के विसर्जन में जमकर मस्ती कर रही हैं।

संभावना सेठ पहले भगवान गणेश की पूजा करती हैं और फिर अपने डांस से माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। गणपति बप्पा के विसर्जन के मौके पर एक्ट्रेस सड़कों पर खुलकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान संभावना सेठ ने नागिन डांस भी किया। संभावना सेठ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘गणपित बप्पा मोरया।’ वीडियो में संभावना सेठ के अलावा कई अन्य लोग भी सड़कों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

संभावना सेठ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। संभावना सेठ 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी है और बॉलीवुड तथा भोजपुरी की 250 से ज्यादा गानों में नजर आ चुकी हैं। पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 2 में संभावना सेठ बिग बॉस के घर के अंदर भी नजर आई थीं। आपको बता दें कि संभावना सेठ जल्दी ही भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘हीरो वर्दीवाला’ में नजर आएंगी।