Monalisa Bridal Look: भोजपुरी फिल्म जगत की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों दुल्हन की लिबास में काफी सुर्खियां बंटोर रही हैं। वैसे तो उनके सोशल अकाउंट पर ऐसी कई ग्लैमरस तस्वीरें हैं लेकिन इन सबके बीच उनकी कुछ तस्वीरें इतनी वायरल हो रही हैं कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी तारीफों के साथ प्रसारित की जा रही हैं। दरअलस हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इस ब्राइडल फोटोशूट में मोनालिसा पंजाबी दुल्हन के रूप में कहर ढाती नजर आ रही है। लाल चूड़ा और दुल्हन वाली साड़ी उनके लुक को और भी सुंदर बना रहे हैं।
मोनालिसा ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह शर्माती हुई नजर आ रही हैं। कुछ में मनमोहक मुस्कान के साथ दिख रही हैं। रेड लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है, जिसकी वजह से मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरें खास बन चुकी है। उनके लाखों फैंस उनको दोबार दुल्हन की लिबाल में देख काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बता दें इस ब्राइडल फोटोशूट के लिए मोनालिसा का मेकअप नेहा आद्विक महाजन ने किया है। गौरतलब है कि नेहा टीवी दुनिया की लोकप्रिय मेकअप आर्टिस्ट है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका यह लेटेस्ट लुक छाया हुआ है, जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।
मोनालिसा फिलहाल टीवी शो ‘नजर’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं।
मोनालिसा हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई हुई है। हालांकि उनको खास पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली है। इन दिनों मोनालिसा टीवी पर डायन का किरदार निभा रही हैं। उनका ये किरदार उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा हैं। उनको मोहाना के किरदार से घर-घर में अलग पहचान मिली है।