भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। खास बात यह भी है कि सपना चौधरी की तरह ही दिखने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री ने सलवार शूट भी पहना हुआ है। घर में टीवी पर चल रहे हरियाणावी गाने पर चांदनी सिंह का जबरदस्त परफॉरमेंस उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक हजारों लोगों ने उनका यह डांस वीडियो यूट्यूब पर देखा है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। अक्षरा सिंह ने वीडियो के देखने के बाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘क्या बात है चांदनी जी…सुपर।’

यहां आपको बता दें कि चांदनी सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा रहा है। चांदनी सिंह ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘बिनजेसमैन’ साइन की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता यश मिश्रा नजर आएंगे। चांदनी सिंह ने फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले कहा था कि वो सिर्फ ऐसी फिल्में साइन करती हैं जो लोगों का मनोरंजन करने के अलावा समाज में अच्छा संदेश भी देते हों।

देखें वीडियो :

चांदनी सिंह की फिल्म ‘बिनजेसमैन’ अगले साल फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। याद दिला दें कि इससे पहले चांदनी सिंह और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा था और अभिनेत्री की प्रशंसा भी की थी। गाने में दिखाया गया था कि एक्ट्रेस चांदनी सिंह शादी के बाद मुश्किल से खेसारी से मिलने के लिए पहुंचती हैं। चांदनी सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी एलबम कर रही हैंं।

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=lzE6uuyUHnA