Anjana Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को हॉट केक के नाम से जाना जाता है। वह भोजपुरी की काफी फिट एक्ट्रेसेज में से एक मानी जातीं हैं। वह अपनी फीलिंग्स को कभी छुपाती नहीं हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने हॉट एक्टर्स और शादी को लेकर अपने दिल की बात शेकर कीं थीं। हॉट एक्टर्स के सवाल पर अंजना ने कहा था कि भोजपुरी एक्टर रवि किशन उनको हॉट तो अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा हॉट लगते हैं। अंजना सिंह बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए अंजना ने काफी कुछ कहा था। किसी एक बॉलीवुड एक्टर से शादी करने के सवाल पर अंजना शर्माते हुए कहती हैं कि ‘मैं जिनको पसंद करती हूं अमिताभ बच्चन उन्हीं से करना चाहूंगी। लेकिन वो शादी शुदा हैं अगर उनका मूड थोड़ा चेंज हो तो मैं चाहूंगी कि उन्हीं से शादी करूं। उनको लेकर मेरे कुछ नेक इरादे नहीं हैं। उनका मैं बहुत सम्मान करती हूं।’

बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी के सभी एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं हैं। वह काफी सुंदर एक्ट्रेस मानीं जाती हैं। साथ ही उनकी एक्टिंग के भोजपुरी दर्शक दिवाने होते हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर करोंड़ों व्यूज पा चुके हैं। उनकी फिल्मों में केमेस्ट्री की बात करें तो निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि और भी भोजपुरी हीरोज के साथ भी उनकी जोड़ी को लोग काफी सराहते हैं।

उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘एक और फौलाद’ फिल्म से भोजपुरी में पदार्पण किया था। इसके बाद वह लगभग 40 फिल्में कर चुकीं हैं। उनकी आने वाली फिल्म है- ‘मेहंदी लगा के रखना पार्ट 2’। इसके आलावा उनकी नई फिल्म दुश्मन सरहद पार के का ट्रेलर भी यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें अंजना सिंह काफी हाट दिख रही हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। वहीं पवन सिंह के साथ सैंयाजी दगाबाज भी जल्द आएगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)