भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टिक-टॉक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वह इस वीडियो में विवाह में गाए जाने वाले भोजपुरी दहेज गीत पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस गाने के जरिए वह दहेज लेने वाले को सबक सिखाने की बात कर रही हैं। इस फनी टिक-टॉक वीडियो में वह कहती हैं हमारी शादियों के गाने। गाड़ी लेबे, घोड़ा लेबे, लेबे हीरोहोंडा। लगाऊं चार डंडा दिमाग होउ ठंडा। बतावा दुल्हे राजा दहेज लेबअ केतना। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आम्रपाली ने लिखा- कोई दहेज लेगा? लगाईब चार डंडा दिमाग होई ठंडा। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस फनी वीडियो पर कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-कसम से हंसते हंसते पागल हो जाउंगा। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- दहेज वालों को थोड़ी अक्ल आ जाएगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- टिक-टॉक का बेहतर प्रयोग। एक ने लिखा – कहां से सीख लीं।

भोजपुरी सिनेमा की सनसनी आम्रपाली दुबे ने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक मोबाइल ऐप टिक टॉक पर इस बनाया है। इस वीडियो के जरिए आम्रपाली दुबे दहेज लेने वालों पर मजाकिया लहजे में प्रहार करतीं नजर आ रही हैं। इसके लिए वह एक भोजपुरी के विवाह गीत को चुना है। आम्रपाली दुबे जहां भरपूर मस्ती कर रही हैं, वहीं वे दहेज के खिलाफ संदेश देती भी नजर आ रही हैं। वैसे आम्रपाली अपने टिक-टॉक वीडियो के लिए खूब चर्चाएं बटोरती रही हैं। निरहुआ के साथ उन्होंने कई टिक टॉक वीडियो बनाया हुआ है जो काफी पसंद किया गया। वह अक्सर इसपर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई कर चुकीं आम्रपाली ने ज्यादातर फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ ही की हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)