Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक तो भोजपुरी की क्वीन मानी जाती हैं इसके आलावा इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर भी जानी जाती हैं। हाल में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे गाने ‘जवनिया भईल उड़नबाज’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। बिंदी और सिंदूर के साथ आम्रपाली दुबे का कातिलाना अंदाज खूब वायरल हो रहा है। उपर से आम्रपाली का एक्सप्रेशन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। वीडियो को आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में आम्रपाली दुबे पिंक साड़ी पहने सिर पर पल्लू रखे दिखाई पूरी तरह से एक दुल्हन की तरह दिख रही हैं। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो पर अब तक 42 हजार से ज्यादा व्यूज और लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने लिखा, “उड़नबाज।”
बता दें कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर टिक-टॉक वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने निरहुआ के साथ पवन सिंह के एक डायलॉग बोला था जो काफी वायरल हुआ था। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ फिल्म लल्लू की लैला में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह पवन सिंह के साथ शेर सिंह में भी नजर आएंगी। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दोनों की फिल्में और वीडियो सॉन्ग भी खूब धमाल मचाते हैं।

