Akshara Singh, Pawan Singh: एक समय था जब भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह और अक्षरा सिंह(Pawan-Akshara) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित थी। पवन सिंह की हर फिल्मों में अक्षरा सिंह ही नजर आती थीं लेकिन हालात कुछ ऐसे बने की दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई। पवन सिंह पर हाल के दिनों में अक्षरा सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पवन सिंह ने अपने कई गानों के जरिए निशाना साधा तो अक्षरा सिंह भी कई गाने गाए जिससे दोनों की जंग साफ-साफ नजर आई। इधर अक्षरा सिंह विवादों के बाद पहली बार स्टेज पर पवन सिंह का गाना गाया है जिसको लेकर फैंस कई उनपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यूट्यूब पर इस समय एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें अक्षरा सिंह लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं। यह वीडियो बिहार के कटिहार का है। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी इसकी कई तस्वीरें शेयर किए हैं। शो की बात करें तो अक्षरा जब स्टेज पर गाने की तैयारी करती हैं तभी ऑडियंस के बीच सैड सॉन्ग की फरमाइश होती है। अक्षरा अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ना चाहती हैं लिहाजा उन्होंने सैड सॉन्ग के लिए पवन सिंह का एक मशहूर गाना सनेहिया लगावल बहुत बात नइखे, गाने लगती हैं। अब इस वीडियो को पवन सिंह के फैंस देख कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा-जैसे आप रोती हैं पवन सिंह के लिए वैसे वो भी रोते होंगे आपके लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा-मजा लेके पवन को प्रणाम कर दोगी। एक और यूजर ने लिखा- पवन भैया यादा आ रहे हैं क्या।
एक और यूजर लिखता है- मजे लेके पवन को प्रणाम कर लोगे।
इसके साथ ही एक यूजर लिखता है- एक मनोवैज्ञानिक सच है अक्षरा जी। अगर आप किसी इंसान को नहीं निकाल पाती या भुल पाती हो तो वह भी इंसान आपको नहीं निकाल पाता या भुल पाता है।
एक और पवन सिंह के फैंस ने लिखा- जो भी हो न अक्षरा जी वह पवन सिंह की वजह से हो। अक्षरा की गायकी की बुराई करते हुए एक यूजर ने लिखा- इसको गाने भी आता है। सब स्पेशल इफेक्ट से गाने रिलीज होती है।