Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षर सिंह उन भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने दिल की बात को शेयर करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। हाल ही में उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण को लेकर कई सारी बातें कह रही है। कुछ दिनों से सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहे इस नोट को अक्षरा सिंह ने कॉपी पेस्ट किया है। पोस्ट के साथ महिला की एक निर्वस्त्र तस्वीर (पेंटिंग) दिख रही है। इस तस्वीर और नोट के जरिए अक्षरा सिंह ने समाज में महिलाओं की कई सारी समस्या को उठाया है। अक्षरा ने इस पोस्ट को पहले अंग्रेजी में शेयर किया, बाद में यूजर्स के ना समझने की बात पर उन्होंने इसे दुबारा हिंदी में पोस्ट किया।
अक्षरा के इस पोस्ट की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग अक्षरा से उनके साथ सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं इस पर काफी सवाल किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मैं आपकी सोच को नमन करता हूं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘सही कहा मैम, लेकिन महिलाओं के पास भी इतनी शक्ति है कि वह अभद्रता के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें।’ इसके साथ ही एक यूजर ने अक्षरा की सलामती पूछते हुए लिखा- ‘कहीं ये सब आपके साथ तो नहीं हुआ है न।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘हमारे समाज में यह महिलाओं की वास्तविक तस्वीर और सचाई है।’
पढ़ें अक्षरा ने क्या लिखा-
‘हम सभी के पास ऐसी कहानियां है जिन्हें हम कभी नहीं पढ़ते हैं। हालांकि पोस्ट में एक महिला का उल्लेख है या लिंग विशिष्ट नहीं है। हर महिला का अतीत होता है। कुछ का शारीरिक शोषण किया गया कुछ के हिंसक माता-पिता थे। कुछ में यौन संबंधी समस्याएं थी। कुछ ने अपने ही परिवार के सदस्यों से एक बच्चे के रूप में यौन शोषण किया था। कुछ महिलाओं की प्रेम कहानियों को गड़बड़ था। कुछ को प्यार के नाम पर सेक्स के लिए मजबूर किया गया था। कुछ को ड्रग दिया गया था। कुछ के साथ बलात्कार हुआ था। कुछ की बिस्तर पर अश्लील तस्वीरें खींची गई थी। कुछ को उनके पूर्व प्रेमी ने ब्लैकमेल किया था। कुछ आपत्तिजनक रिश्ते में थे। कुछ को मासिक धर्म की समस्याएं थी। कुछ का परिवार टूट गया कुछ का तलाक हो गया था। कुछ में मोटापा मुद्दा था। कुछ में वित्तीय सुखा था। कुछ को ड्रग्स या शराब की लत थी। कुछ के पास आत्महत्या की कुछ असफल प्रयास थे…।’

