Akshara Singh New Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन वह कुछ ना कुछ नया पोस्ट जरूर करती हैं। इस बीच अक्षरा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक रोमांटिक गाना गाती नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता अक्षरा जो गाना गा रही हैं वह साल 1961 में आई फिल्म हम दोनों का गाना है। गाने के बोल हैं- अभी ना जाओ छोड़ के। इस गाने को तब मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने मिलकर गाया था। जिसको देव आनंद और नंदा पर फिल्माया गया था।

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- उनके लिए जो मुझे प्यार करते हैं। इसके साथ ही अक्षरा ने हैशटैग करते हुए लिखा कि यह विशेष गुजारिश पर गाया गया है। वहीं अक्षरा के सुरीले आवाज में इस गाने को सुन लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शुक्रिया मैम आपकी तरह आपकी आवाज भी खुबसूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाकई में क्या सुरीली आवाज है। वहीं एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- आप सबकी डिमांड पूरी करती हैं। मेरी नहीं करी। मैं अच्छी नहीं हू्ं क्या।

इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है- आप एक घटना से गुजर रही हैं। आप अपने आपको अकेला ना समझें। पूरा ऑडियंस आपको सपोर्ट करते हैं। अक्षरा को इस तरह गाता देख एक यूजर ने लिखा- आज आप बहुत ही खुश लग रही हो। आप एक खुबसूरत आवाज की मालकिन हो ही साथ में आप डांसिंग और एक्टिंग भी लाजवाब करती हैं। बता दें अक्षरा सिंह ने साल  2011 में भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से डेब्यू किया था। फिलहाल वह भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी लोकप्रिय एक्टर्स में से एक मानी जाती हैं। अक्षरा ना सिर्फ सिंगिंग बल्कि एक्टिंग और डांसिंग की भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं। उनकी पहचान एक बेहतरीन परफॉर्मर के तौर पर भी होती है।