Akshara Singh Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का अपना आज 26वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौक पर अक्षरा सिंह विंध्यवासिनी का दर्शन और आशीर्वाद लेने वह मंदिर पहुंची। इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक उनको अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। कई फैंस के बधाई संदेशों को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी भी बना रखी हैं। अक्षरा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आज के दिन की शुरुआत मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ। जय मां विंध्यवासिनी।

वहीं मां निलिमा सिंह ने भी बेटी को एक संदेश के जरिए अक्षरा सिंह को बधाई दी है।  निलिमा सिंह ने लिखा- ‘अक्षरा आज तेरे जन्मदिन पर एक मां के मुख से…शीशा ए दिल तू टूट की जर्रो में बंट जाएगी/ लोहा बन/व्यवहारिक बन भेड़ियों के बीच है तू/ भेड़िया बन/नहीं तो ये सुविधावादी पूर्ण स्वार्थी भेड़िए नोच ले जाएंगे तेरे कोमल संवेदनाओं के आखिरी टुकड़े तक को… /लोहा बन /पत्थर बन /व्यवहारिक बन मेरा स्ट्रॉन्ग बेटा /हैप्पी बर्थ डे।’


अक्षरा सिंह की मां निलिमा सिंह की लिखी पोस्ट का स्क्रिन शॉट।

वहीं अक्षरा सिंह की खास दोस्त और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अक्षरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है। आम्रपाली ने लिखा- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे पास कितने झगड़े या असहमतियां हैं। चाहे हमारे पास कितने दोस्त या बहनें हैं। हम चाहे उनसे बात करें या उनके साथ समय बिताएं, लेकिन तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता।’

आम्रपाली ने आगे लिखा, ‘आप थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। मेरे दिल में आपके लिए विशेष जगह हैं। मेरे सबसे अद्भुत दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं कामना करती हूं कि आपका पूरा साल और पूरा जीवन खुशियों से भर जाए। जन्मदिन की बधाई।’ भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने भी अक्षरा सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा-  ‘जन्मदिन की बधाई अक्षरा जी। दुनिया की सारी खुशियां आपको मिले। ‘