Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गानों का इस समय काफी क्रेज चल रहा है। उनका कोई भी गाना आते ही इंटरनेट पर छा जाता है। हाली ही उनका आया नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह गाना है-काजर क के चले चितकबरी। गाने के बोल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। देखते देखते ही इस गाने को 22 लाख से उपर के व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। इसमें संगीत आशीष वर्मा का है। गाने को खेसारी ने ही गाया है जिसको एसआरके म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। इस गाने की लोग कमेंट्स बॉक्स में काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘गरदा है भाई, आई लव यू भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा-‘एकदम झकास सॉन्ग भैया।’ इस गाने को लेकर 2 हजार से ऊपर लोग कमेंट्स कर चुके हैं। बता दें कि इस गाने के रिलीज होने की जानकारी खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी।
बता दें कि हाल में ही जेसीबी पर भी खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी ट्रेंड कर रहा था। इस गाने को जेसीबी मशीन की खुदाई हैश टैग पर बनाया गया था। जेसीबी मशीन की खुदाई हैशटैग चुनाव के बाद अचानक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था जिसके बाद लोग इसपर मीम्स से लेकर जोक्स तक बना कर ट्विटर पर शेयर कर रहे थे। ईद पर भी खेसारी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल होने लगा था। वह वीडियो साल 2017 का था जो अचानक से सोशल मीडिया पर छा गया था। ईद पर भोजपुरी गाने कम बने हैं यही वजह रही कि खेसारी का वह गाना काफी ट्रेंड करने लगा था।
फिलहाल खेसारी लाल की आई फिल्म कुली नंबर 1 सिनेमाघरों में काफी धमाल मचाए हुई है। काफी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने थियेटर पहुंच रहे हैं।
