Pawan Singh Hamaar Wala Dance: साल के शुरुआत में रणवीर सिंह की एक फिल्म आई थी सिम्बा। उसका एक गाना खूब सुना गया था- मेरा वाला डांस। इसी तर्ज पर भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का भी एक गाना 21 सितंबर को रिलीज किया गया है जिसके बोल हैं- हमार वाला डांस। भोजपुरी (Bhojpuri Dance Hit 2019) में इस तरह का नया प्रयोग किया गया है। गाने के बोल भोजपुरी में जरूर हैं लेकिन इसको पूरी तरह से हिंदी का ही रूप दे दिया गया है।
गोने को पूरी तरह से मॉडर्न टच दिया गया है। गाने को फिल्माने से लेकर इसके म्यूजिक तक पॉप के काफी करीब लगता है। बता दें इस गाने में पवन सिंह के साथ पहली बार एक्ट्रेस और मॉडल ख्याति शर्मा काम किया है। गाने में दोनों की जोड़ी को भोजपुरी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें इस गाने को रितेश ठक्कर ने निर्देशित किया है। इस गाने का ऑडियो (New bhojpuri song 2019 mp3) तो 20 सितंबर को ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन इसका वीडियो सॉन्ग 21 सितंबर दोपहर को सोनी म्यूजिक रीजनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस गाने के रिलीज के कुछ ही घंटे में इसके 47 हजार से ज्यादा के व्यूज हो गए हैं।
गाने के बोल अनुप पांडे ने लिखा है वहीं विनय विनायक ने गाने में संगीत दिया है। इसके डायलॉग प्रिया दुबे ने लिखा है। लोग इस गाने को भोजपुरी के अन्य गानों से काफी अलग बता रहे हैं। पवन की इस गाने से काफी तारीफ हो रही है। फैंस खूब इस गाने को लेकर उत्साहित हैं। लिख रहे हैं कि इस गाने को कभी भी कहीं भी सुना जा सकता है।