Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा। बता दें कि निधि झा ‘लुलिया का मांगेले’ से लाइम लाइट में आईंं थीं। पवन के इस गाने में निधि झा ने काफी जोरदार डांस किया था जिसेक बाद से उन्हें उनके वास्विक नाम के बजाय लोग लुलिया के नाम से ही पुकारने लगे हैं। फिलहाल दोनों का जो गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है वह पवन की हालिया फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ का है। गाने के बाेल हैं-‘फंस जाओगी जान।’
वहीं पवन सिंह के साथ इस गाने में निधि झा काफी जोरदार डांस किया है। साथ ही पवन सिंह भी उनके साथ टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था लेकिन गाने के बोल ओर निधि संग पवन की केमेस्ट्री ने इस गाने को इंटरनेट पर सुनने वालों को बार-बार अपनी तरफ खींच रहा है। यही कारण है कि इस गाने के अबतक 61 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। वहीं छोटे बाबा ने इस गाने को अपनी धुनों से सजाया है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को वेव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
बता दें कि पवन सिंह का निधि के साथ लुलिया वाला गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के बाद दोनों ने फिर से धमाल मचाया हुआ है। दोनों को लोग खूब पसंद कर हैं। पवन सिंह ने सिंगिंग के बाद भोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई। आज उनकी पहचान भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार के तौर पर होती है। वहीं निधि झा कम फिल्में करके भी काफी नाम कमा चुकी हैं। आज दोनों भोजपुरी दर्शकों के सबसे पसंदीदा कलाकार बन गए हैं।
