Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों के जाने माने चेहरे हैं। वह इस समय भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं जो लगातार गाने के एल्बम के साथ फिल्में भी कर रहे हैं। वहीं उनके गाने भी इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहे हैं। हाल ही में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद में शुमार हो चुका है जिसको लोग बार-बार देख रहे हैं। इस गाने में वह भोजपुरी की हॉट अदाकारा मोनालिसा के साथ साड़ी पहन कर डांस करते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा को वह साड़ी के लिबास में छेड़ते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का यह गाना यू-ट्यूब पर तहलका मचा रहा है। खास बात यह है कि खेसारी को फीमेल के गेटअप पर पहचानना मुश्किल है। खेसारी के इस वीडियो को अबतक 4,313,304 व्यूज मिल चुके हैं। इसके पहले भी खेसारी लाल यादव का एक गाना भतार अइहें होली के बाद और सरसो के सगिया भी जमकर वायरल हुआ था।
गाने के वीडियो की बात करें तो खेसारी मोनालिसा को गाल पर किस करने को लेकर चैलेंज करते हैं। मोनालिसा भी उनके इस चैलेंज को स्वीकार कर लेती हैं। इसके बाद वह गाने में अपना गेटअप लौंडे की तरह कर लेते हैं। मोनालिसा उनको पहचान नहीं पाती हैं। गाने के बीच-बीच में खेसीर मोना को काफी छेड़ते भी हैं। गाने के अंत में वह मोनालिसा को गालों पर चूम ही लेते हैं। इसके बाद वह अपनी सचाई बता देते हैं। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा और खेसारी एक साथ काफी कम गाने किए हैं। लिहाजा इस गाने में उनकी छेड़खानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि खेसारी अबतक करीब 50 भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। खास बात यह है कि खेसारी अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी डांसिंग स्किल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर फैन्स वायरल करते रहते हैं। खेसारी साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे।

