Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) तक में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका एक गाना हाल ही में 300 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हासिल कर सबसे टॉप में शुमार हो गया है। इस बीच उनका एक और गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है जिसमें खेसारी(khesari lal) संग पहली बार एक्ट्रेस मनी भट्टाचार्य डांस (Mani Bhattacharya bhojpuri)  करते नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल हैं-  करिया करिया रसगुल्ला। इस गाने को खुद खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है वहीं फीमेल वॉयस के रूप में रंजीता शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

वायरल हो रहा यह गाना वैसे तो साल 2017 में आई थी लेकिन इस गाने को अभी भी लोग खूब देख-सुन रहे हैं। यह गाना उस समय की सबसे हिट गानों की लिस्ट में रही थी। इस गाने में मनी और खेसारी ने जबरदस्त डांस किया है। मनी के डांस और गाने के लिरिक्स भोजपुरी गाने सुनने वालों को अपना दीवाना बनाए हुई है। बता दें मनी भट्टाचार्य तब सुर्खियों में आईं जब पवन सिंह के साथ इसी साल आई फिल्म वांटेड में नजर आईं। इस फिल्म के एक गाने, पलंगिया सोने ना दिया से मनी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। इस गाने के व्यूज 12 मिलियन से भी अधिक हो चुका है।  खेसारी और पवन सिंह दोनों के साथ ही मनी ने गानों में काफी बोल्ड दे चुकी हैं।

गाने की बात करें तो इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। वहीं गाने को धुनों से सजाने का काम मधुकर आनंद ने किया है। मधुकर आनंद ने पवन सिंह और खेसारी लाल के लिए एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिए हैं। खेसारी और काजल राघवानी की सरसो के सगिया सॉन्ग हो या पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया – छलकत हमरो जवनिया वीडियो सॉन्ग हो, दोनों ने ही भोजपुरी गाने सबसे ज्यादा बार सुने जाने वाले गानों में शुमार हैं।