Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार के तौर पर जाने जाते हैं। वह एक ऐसे गांव से आते हैं जहां रूढ़िवादी परंपरा रही और यह आज भी बरकरार है। इस बात को कई बार दिनेश लाल खुद कह चुके हैं। इस बीच दिनेश लाल ने अपने गांव-समाज के बारे में एक और नई बात कही है जिसका संबंध उनके ससुराल ना जाने से जुड़ा हुआ है। अपने कभी ससुराल ना जाने को लेकर एक इंटरव्यू के दैरान दिनेश ने काफी कुछ कहा था। दरअसल निरहुआ से एक रिपोर्टर ने पूछा था कि स्टार बनने के बाद जब आप पहली बार ससुराल गए थे तो ससुराल वालों का कैसा रिएक्शन था। इस बात का जवाब देते हुए दिनेश लाल ने कहा था- ‘वह आज तक ससुराल ही नहीं गए।’
इसकी वजह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, ‘हमारे गांव में माना जाता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई और ससुराल बार-बार जा रहा है तो लोग मजा लेने लगते थे। कहते कि ये ससुराल में ही टिका रहता है। ससुराल ही जाता रहता है। गांव की डर की वजह से कि लोग मजा लेने लगेंगे इसलिए कभी ससुराल नहीं गया।’
यही नहीं निरहुआ ने यह भी कहा कि हमारे पिता जी और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे। यह परंपरा ही बन गई थी। और मैं भी उसका पालन किया। और इसके साथ निरहुआ ने यह भी कहा कि पत्नी को भी अच्छा नहीं लगता कि मैं ससुराल जाऊं क्योंकि मुझेस पहले जिस व्यक्ति की उनसे शादी होने वाली थी वह देखने ससुराल चला गया था और शादी ही कट गई। ससुराल वाले भी इसकी कभी कोई शिकायत नहीं की।
बता दें कि दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है। दिनेश लाल के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की लेकिन पहचान 2008 में आई उनकी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ से मिली। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। काफी चली थी यह फिल्म।
