Dinesh Lal Yadav, Junior Nirahua Bhojpuri Gana Song Video: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव के कई प्रशंसक हैं। दिनेश लाल यादव सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर नए-नए वीडियो या तस्वीरें डालते रहते हैं। निरहुआ के फैंस उनके वीडियो को सिर आंखों पर बैठाते हैं। निरहुआ ने अब अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में वो ‘जूनियर निरहुआ’ के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर निरहुआ का यह फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में निरहुआ अपने बेटे के साथ लिप सिंकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ ‘जूनियर निरहुआ’ से कहते हैं कि ‘जिसने भी होम वर्क नहीं किया होगा आज उस मुर्गा बना दूंगा।’ इसपर ‘जूनियर निरहुआ’ कहते हैं कि ‘सर एक बात बताइए, सर जो काम मैंने किया ही नहीं क्या उसकी सजा मुझे मिलनी चाहिए?’ बेटे की बात सुनकर निरहुआ कहते हैं ‘नहीं बेटा बिल्कुल नहीं।’ इसपर ‘जूनियर निरहुआ’ उन्हें जवाब देते हैं कि ‘हां तो सर आज मैंने होमवर्क नहीं किया।’ जूनियर निरहुआ का यह जवाब सुनकर निरहुआ हक्का-बक्का रह जाते हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ की जोड़ी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ सुपर डुपर हिट रही है। निजी जिंदगी में भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ अच्छे दोस्त माने जाते हैं। जल्दी ही निरहुआ की फिल्म वीर योद्धा महाबली, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ चलल अमेरिका, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल ससुराल आने वाली है। इससे पहले निरहुआ की फिल्म बॉर्डर रुपहले पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी।