भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपर हिट मानी जाती है। इस जोड़ी ने अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में अभिनेता दिनेश लाल यादव ने जहां बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है तो वही आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक के अवार्ड से नवाजा गया है। भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी को हमेशा फिल्मों में एक साथ देखना चाहते हैं। जुबली स्टार ‘निरहुआ’ और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे असल जिंदगी में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की ऑफ स्क्रीन जोड़ी को भी लोग काफी पंसद करते हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इनकी कई सारी तस्वीरें इस बात को साबित करती है कि रील लाइफ में भी यह दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद खास हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा है।

बहरहाल आपको बता दें कि इस जोड़ी की अगली फिल्म ‘हिन्दुस्तानी 2’ अभी इंटरनेट पर आग लगा रही है। अब तक यू-ट्यूब पर इसे 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। यह पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे इंटरनेट पर इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी इंटरनेट पर ऐसा ही धमाल मचाया था। इस जोड़ी की अभी कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें – जय वीरू, निरहुआ चलल लंदन, वीर योद्धा महाबली, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका, निरहुआ चलल ससुराल 3 और तुझको रखे राम तुझको रखे अल्लाह शामिल हैं।