हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद धोनी की काफी आलोचना हुई। धोनी के परफॉर्मेंस को लेकर कई सवाल आलोचकों द्वारा उठाए गए। इसी को लेकर भोजपुरी सिंगर दीपक दिलदार ने एक कांवड़ सॉन्ग गाया है जिसमें वह धोनी के दोष नहीं होने की बात कर रहे हैं। धोनी के प्रति गाने में संवेदना जता रहे हैं। गाने के बोल हैं- बाबा हो धोनी जी के दोष नइखे (Baba Dhoni Ji Ke Dosh Naikhe) है। दीपक दिलदार इस बोल बम सॉन्ग के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह की तरफदारी कर रहे हैं। वहीं बाबा नीलकंठ से उनपर ध्यान नहीं देने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही वह बाबा से उनके सफलता की कामना कर रहे हैं।

दीपक ने गाने में धोनी को झारखंड का लाल बताते हुए कहा है कि इंडिया को मिली हार के बाद वह आपके द्वार पर कैसे आ पाएंगे। वह गाते हुए कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप में इंडिया की हार का कोई अफसोस नहीं है। और इसमें  धोनी का कोई दोष नहीं है। लेकिन देश के लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं। भोले बाबा ने झारखंड का लाल होने के बाद भी उनका खयाल नहीं रखा। तभी सिंगर कह रहा है, ‘रहले झारखंड के लाल के बाबा हो तबो नाही कईल खेयाल।’

झारखंड में देवघर के होने और धोनी के भी झारखंड से होने के बाद सिंगर कह रहा है कि झारखंंड के लाल होने और मिली हार के बाद वह उदास हैं और सोच रहे हैं कि आप पर जल कैसे चढ़ाएंगे। दीपक गाने के जरिए बता रहे हैं कि धोनी भारत की धड़कन हैं। बाबा को कम से कम कृपा बनाए रखनी चाहिए थी। इस दुख की धड़ी में आपके द्वार कैसे जाएंगे। भगवान शिव पर आस-विश्वास था लेकिन टूट गया। चमत्कार कर देते तो इंडिया खुशहाल रहते है। धोनी देश के रतन और सम्मान हैं। इंडिया टीम की धड़कन हैं। किसी ने जो काम नहीं किया वो काम धोनी ने किया है और देश का झंडा ऊंचा किया है। देवघर झारखंड में हैं। गौरतलब है कि दीपक दिलदार भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर में से एक हैं। उनके कई गाने काफी चर्चित रहें। पवन सिंह ने जिस आरा के होठलाली गाने को गाया था वह दीपक दिलदार का ही गाया हुआ था।