Ayodhya Verdict: रामजन्मभूमि और मस्जिद पर वर्षों से चल रहे विवाद पर शनिवार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। फैसले में कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला को सौंपने और मस्जिद के लिए किसी और जगह पर जमीन देने की बात कही। इधर फैसले का देश इंतजार कर रहा था उधर पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Gana) ने इसी दिन लाइव परफॉर्मेंस दिया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। चूंकि ये ऐतिहासिक दिन था लिहाजा पवन सिंह ने गाना भी राम के उपर चुना। शो की शुरुआत पवन सिंह सेना के जवानों को नमन करने से करते हैं जिसके बाद वह अपना एक चर्चित गाना- ‘सरहद पर शीश कटा दे ऐसा नाम चाहिए भारत का नायक रघुनायक श्री राम चाहिए’ की प्रस्तुति देते हैं।

पवन सिंह के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह पर शो हो रहा है वहां फैंस भारी संख्या में मौजूद हैं। पवन सिंह गाने के बीच में ये भी कहते हैं कि सही मायनों में मेरा देश विकास कर रहा है। इसके बाद वह लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाते हैं। आगे कहते हैं जात-पात कुछ नहीं होता है, हिंदू मुसलमान कुछ नहीं होता है इंसान के अंदर इंसानित हो वही बड़ी बात है। गाने के बीच बीच में पवन सिंह वहां मौजूद लोगों के बीच में जोश भी भरते रहते हैं। लोगों के भीतर भी जोश को देखा जा सकता है।

अब गाने की बता करते हैं। जो गाना पवन सिंह अपने लाइव शो के दौरान गा रहे हैं वह उनका होली पर रिलीज किया भोजपुरी सॉन्ग है। यह गाना पिछले साल यानी 2018 में फरवरी में वेव म्यूजिक के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। होली के दौरान रिलीज इस गाने को अब तक 1 मिलियन बार देखा जा चुका है। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है जिसमें म्यूजिक छोटे बाबा का है। वहीं ताजा वीडियो को बेस्ट म्यूजिक भोजपुरी के चैनल पर जारी किया गया है। हालांकि यह बात कंफर्म नहीं हो पाई है कि पवन सिंह का ये लाइव शो का वीडियो कहां का है।

ये है मूल गाना-