Hartalika Teej Vrat Katha 2025: देशभर में आज हरतालिका तीज का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए 24 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के नियम बेहद कठोर होते हैं—इसमें न तो भोजन किया जा सकता है, न पानी पीया जा सकता है और न ही सोने की अनुमति होती है।

इस दिन महिलाएं रातभर जागकर शिव-भक्ति में लीन रहती हैं। वे भजन-कीर्तन करती हैं, तीज की कथा सुनती और सुनाती हैं। यही वजह है कि तीज की कथाएं और भजन लोक परंपरा का अहम हिस्सा माने जाते हैं।

Hartalika Teej 2025: ‘तीज व्रत भूखल बानी’- हरतालिका तीज पर वायरल हुआ निशा उपाध्याय का सबसे हिट भोजपुरी गीत

भोजपुरी गानों में तीज की झलक

भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री ने तीज पर्व पर कई लोकप्रिय गीत दिए हैं। हर साल तीज के अवसर पर नए-नए गाने रिलीज होते हैं जिन्हें लोग बड़े उत्साह से सुनते और गाते हैं। भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का नाम इस कड़ी में सबसे खास है। अनु दुबे ने तीज पर कई गीत गाए हैं जो श्रोताओं के बीच काफी चर्चित हुए।

उनके द्वारा गाया गया एक खास गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है क्योंकि इसमें उन्होंने तीज की पूरी कथा का उल्लेख किया है।

Ganesh Chaturthi 2025: ‘हमरा अंगना में आई जी’- गणेश चतुर्थी पर अनु दुबे के इस भोजपुरी भजन से करिए गणपति बप्पा का स्वागत

अनु दुबे के भोजपुरी गीत में पूरी तीज कथा

इस गीत में गौरा (पार्वती जी) द्वारा भगवान शिव के लिए किए गए तप और पूजा का जिक्र है। गीत में अनु दुबे अपनी सहेलियों के साथ 16 श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हुई दिखाई देती हैं और साथ ही श्रोताओं को तीज की कथा भी सुनाती हैं। गाना अपनी भव्यता और पारंपरिक भावनाओं से भरपूर है। गाने में पार्वती की तपस्या से उनकी शादी तक का जिक्र है जिसे वीडियो की जरिए बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा अनु दुबे का गाना

इस गीत को यूट्यूब चैनल Anu Dubey Entertainment पर स्ट्रीम किया गया है। अब तक इस गाने को लाखों लोग देख और सुन चुके हैं। गाने का शीर्षक “तीज व्रत कथा” है। इसे अनु दुबे ने अपनी आवाज दी है और इसमें वह खुद भी नजर आ रही हैं।

Hartalika Teej 2025: मोनालिसा, रानी चटर्जी ने रखा पति के लिए ‘निर्जल उपवास’, तीज पर वायरल हुआ ‘घरवाली बाहरवाली’ का गाना

गाने के बोल आर.आर. पंकज ने लिखे हैं जबकि गाने का निर्देशन राहुल झा ने किया है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखें गाना: