Amrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच आम्रपाली दुबे की काफी लोकप्रियता है। यही कारण है कि उनके कोई भी गाने या फिल्म आते ही इंटरनेट पर छा जाते है। इस बीच उनका एक गाना लोगों को काफी भा रहा है। मजेदार बात यह है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पहली बार एक लड़के की भूमिका में नजर आई हैं। इस गाने में मशहूर भोजपुरी आइटम नंबर करने वाली संभवाना सेठ (Sambhavna Seth) भी आम्रपाली संग डांस का जलवा बिखेर रही हैं। आम्रपाली दुबे और संभावना सेठ के वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं- ‘पहिर के पेट के नीचे साड़ी’। एक्ट्रेस का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का है जिसमें आम्रपाली लड़का बनकर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली(Amrapali) और संभावना एक दूसरे को डांस से टक्कर दे रही हैं। इस सॉन्ग में जहां आम्रपाली धोती कुर्ता पहनी हुई हैं वहीं संभावना सेठ लहंगा में नजर आ रही हैं। स्टेज पर डांस कर रहीं दोनों एक्ट्रेस की बॉन्डिंग देखते बन रही है। यूट्यूब पर गाना ‘पहिर के पेट के नीचे साड़ी’ पर धूम मचा रहा है। हाल ही में एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 1,048,845 बार देखा जा चुका है।
मालूम हो कि फिल्म लागल रहा बताशा के इस गाने को कल्पना और हनी बी ने मिलकर गाया है। गाने को संगीतबद्ध ओम झा ने किया है वहीं इस गीत को लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है। इस फिल्म को आलोक सिंह बिसेन ने डायरेक्ट किया था। जानकारी के लिए बता दें फिल्म में मनोज टाइगर, आम्रपाली दुबे, अविनाश दुबे, आनंद मोहन, प्रकाश जैस एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
