Bhojpuri Cinema: यूट्यूब पर होली (Holi 2020) के रंग बिखरने लगे हैं। होली आने में बस कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। ऐसे में भोजपुरी सिंगर होली के लगातार गाने रिलीज कर रहे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल और रितेश पांडे अब तक कई होली सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। वहीं इस बीच भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी साल का पहली होली सॉन्ग लेकर आ चुकी हैं।
अक्षरा का यह गाना दो धर्मों के सौहार्द का संदेश भी देता है। गाने की शुरुआत दो धर्म (हिंदू-मुस्लिम ) के लोगों के आपसी झगड़े से होती है।कुछ हिंदू लड़के एक मुस्लिम महिला को रंग लगा देते हैं जिसके बाद दोनों पक्षों में खूनी हिंसा शुरू हो जाती है। इस बीच अक्षरा उन्मादी हो चुके लोगों के रोकती हैं और कहती हैं, ये क्या कर रहे हैं आप। बंद कीजिए ये सब।
गाने में अक्षरा आगे कहती हैं जब इनके मजहब में कलर लगाने की अनुमति नहीं है तो फिर क्यों लगाया? सॉरी बोलो। अक्षरा आगे कहती हैं- ये देश हमारा है। ये देश हम सबका है। इसलिए सारे गिले शिकवे भुला कर इस होली में त्योहार मनाते हैं। दोनों पक्ष के लोग गले मिलते हैं। और होली सेलिब्रेट करते हैं।
गाने के क्रिएशन की बात करें तो इसके बोल हैं- होली का पहला पैगाम जिसे लोकप्रिय गीतकार मनोज मतलबी ने लिखा है। संगीत अविनाश झा घूंघरू जी का है। वहीं वीडियो का निर्देशन आशीष यादव ने किया जबकि कोरियोग्राफ रामदेव जी ने किया है।
बता दें अक्षरा सिंह के, सखी के मरदा उरवलस गरदा, साली तोहार पुवा गरम, का हो का हाल बा, होली में आग लागल सहित कई होली सॉन्ग हिट रहे। पवन सिंह के साथ उनके गाए सारे गाने मिलियन में व्यूज पाए। इन दिनों अक्षरा सिंह एक बेहतरीन सिंगर बन कर उभरी हैं। फिल्मों के अलावा वह लगातार गाने भी रिकॉर्ड कर रही हैं।