भोजपुरी सिनेमा की वर्सेटाइल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक और गाना मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है। हाल ही में रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) को भोजपुरी के श्रोता खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का यह गाना एक TikTok रैप सॉन्ग है जिसके बोल हैं- ‘ईधर आने का नहीं’। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने यूट्यूब जैसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रखा है। अब यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। इस गाने को अब तक 2,314,071 बार देखा जा चुका है। गाने की शुरुआत कुछ इन पंक्तियों के साथ होती है- ‘पहले आप हम पर मरते हैं। फिर हम आप पर मरते हैं। जब हम आप पर मरते हैं तो आप कहीं और मरते हैं। कहते हैं बुलाती है जाने का नहीं। तो सुन हम बुलइबे नहीं किए ईधर आने का नहीं…’।

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का ये टिक टॉक रैप सॉन्ग भोजपुरी के- ‘वो बुलाती है मगर जाने का नहीं’ का काउंटर सॉन्ग है जो यूट्यूब पर कई गायकों की आवाज में मौजूद है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने में खुद अक्षरा सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। इस वीडियो सॉन्ग को एक्ट्रेस के यूट्यूब चैनल-अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है।

गाने को यूट्यूब पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं और संगीत भी उन्हीं का दिया हुआ है। हालांकि गाने का अभी म्‍यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया गया है बावजूद इसके यह गाना चार्ट बस्‍टर लिस्ट में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जब अक्षरा ने इस गाने को अपलोड किया था, तब उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘पहले आप हम पे मरते हैं फ़िर हम आप पे मरते हैं, जब हम आप पे मरते हैं, तब आप कही और मरते हैं।’

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में छाई हुईं हैं। उनके हर गाने, हर शोज और फिल्‍मों को लेकर दर्शकों में गजब की दीवानगी होती है। इस साल में अब तक रिलीज उनके सभी गानों को भोजपुरी ऑडियंस ने खूब प्‍यार दिया है। हाल ही में वह भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के साथ होली के एक कार्यक्रम में मंच साझा करते नजर आईं थीं।