भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री काजल राघवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई प्रशंसक हैं। अपने प्रशंसकों के लिए काजल राघवानी अक्सर अपनी तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम  पर डाला है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अभिनेत्री एक रेस्टोरेंट में अपने परिवार वालों के साथ खाना खाने पहुंची थी। ऑर्डर में जब उनके टेबल पर डोसा परोसा जाता है तो वो हैरान रह जाती हैं। दरअसल यह डोसा काफी बड़ा था।

इतने बड़े डोसा को देखने के बाद काजल राघवानी फनी रिएक्शन देती हैं। वो कहती हैं ‘इतना बड़ा डोसा’। टेबल पर कई और पकवान भी रखे हुए हैं। लेकिन डोसा को देखने के बाद काजल राघवानी की प्रतिक्रिया लोगों को काफी पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो 23,000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

आपको बता दें कि जल्दी ही भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बलमजी लव यू’ दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का एक गाना अभी हाल ही में रिलीज किया गया था। ‘तोहरे कारणवा’ सॉन्ग को दर्शकों ने काफी सराहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ कुल चार अभिनेत्रियों ने काम किया है। बड़े स्टारकास्ट वाली इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदे हैं।