भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों सितारे बॉलीवुड के एक मशहूर गाने पर ना सिर्फ लिप सिंकिंग कर रहे हैं बल्कि फेस एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आरजू’ का एक गाना बैकग्राउंड में चल रहा है।

गाना ‘अब तेरे दिल में’ पर दोनों कलाकार एक्टिंग कर रहे हैं। इस बेहद ही क्यूट वीडियो में नजर आ रहा है कि अंजना सिंह एक बार निरहुआ से नाराज हो जाती हैं, लेकिन बाद में निरहुआ उन्हें मनाने में कामयाब हो जाते हैं। अंजना सिंह ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं। कई लोगों ने अंजना सिंह और निरहुआ की जमकर तारीफ भी की है।

देखें वीडियो:

आपको बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अंजना सिंह ने इस इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म ‘एक और फौलाद’ से किया था। इस फिल्म के बाद अंजना सिंह ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस अभिनेत्री ने भोजपुरी के लगभग सभी अभिनेताओं के साथ काम किया है।

इस इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के साथ अंजना सिंह की दोस्ती भी काफी मशहूर है। इन दोनों ने फिल्म दुल्हन गंगा पार के, वीर योद्धा महाबलि जैसी फिल्मों में काम किया है।