भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। अभिनेत्री इस वीडियो में ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली दूबे इस गाने में मराठी अवतार में नजर आ रही हैं जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना आम्रपाली दूबे की फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’ का है। फिल्म में आम्रपाली दूबे मुंबइया भाजीवाली की भूमिका में नज आएंगी। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी नजर आएंगे।

फिल्म के इस गाने को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है जबकि इसे गाया है कल्पना ने। गाने में म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने के निर्देशक मंजूल ठाकुर हैं।

देखें वीडियो:

फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में आम्रपाली दूबे और दिनेश लाल यादव के अलावा सुभि शर्मा, संजय पांडे्य, किरण यादव, सामर्थ चतुर्वेदी और आशीष शिंद्रे जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। मंजुल ठाकुर ने ही ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का निर्देशन भी किया था। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ भोजपुरी पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म को लेकर भी निर्देशकों को काफी उम्मीदे हैं।