अभिनेता पवन सिंह और अक्षरा की ऑन स्क्रीन जोड़ी भोजपुरी पर्दे पर धमाल करती आई है। इस जोड़ी के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के सोशल साइट पर हजारों प्रशंसक हैं। अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह के प्रशंसकों ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर उनसे कई सारे सवाल पूछे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षरा सिंह ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। उन्होंने एक-एक कर अपने चाहने वालों के कई सारे सवालों के जवाब दिये हैं। जिस तरह से अक्षरा सिंह ने बेबाकी और निधड़क होकर अपने प्रशंसकों से बातचीत की है उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में अब भोजपुरी स्क्रीन पर शायद ही पवन सिंह और उनकी जोड़ी फिर से नजर आए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ प्रशंसकों ने इससे जुड़ा सवाल भी अक्षरा से पूछा था। जिसपर अक्षरा ने क्या जवाब दिया, आप खुद देखिए –
बीच में इस बात की अफवाह भी उड़ी थी कि पवन सिंह और अक्षरा एक – दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पवन सिंह ने सबको चौकाते हुए इसी साल मार्च के महीने में ज्योति सिंह से शादी रचा ली। जाहिर है इन दोनों के प्रशंसक एक बार फिर भोजपुरी पर्दे पर इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच एक खबर यह भी आई थी कि इसी महीने पवन सिंह ने नशे की हालत में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी थी। शशिकांत सिंह नाम के एक पत्रकार ने यह खबर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी। कहा जा रहा था कि सिलवासा के होटल में यह दोनों शूटिंग के सिलसिले में मौजूद थे। यहीं पर अभिनेता पवन सिंह ने किसी बात पर नाराज होकर अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी थी। यह भी कहा गया था कि इस मारपीट के वक्त दोनों नशे की हालत में थे।