भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह की पहचान एक्टर के अलावा एक बेहतरीन सिंगर के तौर पर भी है। पवन सिंह ने भोजपुरी के कई हिट गाने गाए हैं। कई भक्ति गीतों को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस बार छठ के मौके पर भी पवन सिंह का गाया हुआ गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में पवन सिंह का गाया हुआ गाना ‘माई रोअत होइहें’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।
गाने के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि एक बेटा सरहद पर देश की रक्षा करने के लिए तैनात है और उसकी मां ने घर पर छठ का व्रत रखा है। व्रत के दौरान मां अपने बेटे को याद कर काफी भावुक हो जाती है। यह गाना बीते 4 नवंबर को यूट्यूब के वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया। इस गाने को महज दो दिन में ही 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले। अब तक इस गाने को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
बता दें कि बिहार, यूपी जैसे राज्यों में छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। आस्था के इस महापर्व को देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ के मौके पर कई भक्ति गीत विभिन्न छठ घाटों एवं पूजा पंडालों में बजाए जाते हैं। पवन सिंह का यह गाना छठ पूजा शुरू होने से पहले ही विभिन्न जगहों पर बजाया जा रहा है। इस गाने के अलावा पवन सिंह का एक और छठ गीत ‘गोदिया में होइहे बालकवा’ भी यूट्यूब पर लोगों को काफी पसंद आया है।
देखें वीडियो: