Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। खास बात यह है कि पवन सिंह बतौर अभिनेता जितने सफल हैं उनकी गायकी भी इस इंडस्ट्री में उतनी ही फेमस है। हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पवन सिंह ने अपना मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाया। इस कार्यक्रम में दिग्गज गायक कुमार सानू भी मौजूद थे। कुछ ही दिनों पहले pawansingh_official_fanclub ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पवन सिंह, कुमार सानू और कुछ अन्य लोगों के साथ स्टेज पर मौजूद हैं। तब ही पवन सिंह हाथ में माइक लेकर मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाते हैं। उनके गाने को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा करते हैं। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मलेशिया में आयोजित एक अवार्ड समारोह का है। इस समारोह में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

आपको बता दें कि ‘लॉलीपॉल लागेलू’ पवन सिंह के द्वारा गाया गया एक फेमस भोजपुरी सॉन्ग है। इस गाने से पवन सिंह को काफी ख्याति मिली थी। इस सुपरहिट गाने की पहचान आज देश और विदेश सभी जगहों पर है। खबर है कि भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक भूपेंद्र कुमार और निर्माता विनय शांडिल्य ‘लॉलीपॉल लागेलू’ नाम से ही एक भोजपुरी फिल्म का भी निर्माण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आ सकती हैं। हालांकि फिल्म में पवन सिंह काम करेंगे या नहीं? अभी यह साफ नहीं हो पाया है।

देखें वीडियो: