Pawan Singh, Monalisa: भोजपुरी फिल्मों के पॉवर स्टार पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया गया एक डांस वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आलम यह है कि साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने को अभी भी लोग सुनते हुए ताजगी महसूस करते हैं। ऐसे कई कमेंट्स वीडियो सॉन्ग (video song) के कमेंट बॉक्स में मौजूद हैं। वायरल हो रहे गाने के बोल हैं- मन करे टांग दी जवानी सिकहर पर। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पर्पल कलर की साड़ी में मोनालिसा पवन सिंह (Monalisa-Pawan Singh) के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

जिस गाने पर मोनालिसा डांस कर रही हैं वह भोजपुरी फिल्म पवन राजा का है। गाने को मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि इसके लिरिक्स सुमीत सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने में संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। इस गाने को अब तक 3,432,075 बार देखा जा चुका है। इस वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब पर अपलोड वेव म्यूजिक कंपनी ने किया है।

बता दें मोनालिसा भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। यही कारण है कि उनके फैंस भोजपुरी में काफी तादात में हैं। और उनको देखने चाहने वाले इंटरनेट पर भी कहीं ज्यादे हैं। वह ना सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच ही लोकप्रिय हैं बल्कि अन्य हिंदी राज्यों में भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हैं। बिग बॉस मोनालिसा की पहचना में और इजाफा हुआ। इसी शो में उन्होंने विक्रांत सिंह से शादी भी की।

मोनालिसा की एक्टिंग की बात करें तो वह ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बांग्ला से लेकर उड़िया, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वह छोटे परदे के शो नजर में भी डायन के रूप में लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। इसके आवाला वह कपल डांस शो नच बलिए में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।