भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों की फेहरिस्त में शुमार हैं। इस जोड़ी ने अब तक इस इंडस्ट्री को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में इन दोनों का नया गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ का गाना ‘डेग धरअ ए बहू’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह दुल्हा-दुल्हन के रुप में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ‘डेग धरअ ए बहू’ इन दोनों कलाकारों की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ का है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस गाने को प्रियंका सिंह, अनामिका सिंह और चाची सुल्तानपुरी ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। हाल ही में बोकारो में उनके एक स्टेज परफॉरमेंस के दौरान हंगामा हो गया था। अभिनेता ने उस वक्त लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी लेकिन हंगामा शांत नहीं होने पर इस कार्यक्रम को घंटे भर के अंदर रद्द कर दिया गया था।

अक्षरा सिंह की पहचान जितनी अच्छी कलाकार के तौर पर है उतनी ही उनकी पहचान एक सिंगर के तौर पर भी है। अक्षरा सिंह के गाए हुए गाने उनके प्रशंसकों को काफी रास आते हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में रवि किशन भी थे। हाल ही में अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में भी काम किया है।

देखें वीडियो: